STORYMIRROR

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

4  

अनामिका वैश्य आईना Anamika Vaish Aina

Inspirational

सपने

सपने

1 min
334


सपने को सिर्फ़ देखो मत 

सच करने की कोशिश कर..

जीवन मे आगे बढ़ने और 

कुछ बनने की कोशिश कर.. 


आधार नहीं सपनो का कोई

ये बस नींदों मे ही बसते हैं..

आधार दिलाना है सपनों को

तो डट करके तू कोशिश कर..


साहस-श्रम-उमंग-दृढ़ संकल्प

ये हथियार लक्ष्य प्राप्ति के

खुद से हिम्मत से लड़कर तू 

तज आलस्य अब कोशिश कर..


सपने पूरे होंगे लक्ष्य मिलेगा

निश्चित है उज्जवल भविष्य

धीर-गम्भीर अनुशासन साधे

ध्यान केंद्रण की कोशिश कर.।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational