STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

4  

Padma Verma

Inspirational

"सपना "

"सपना "

1 min
232


लक्ष्य तक पहुॅंचने में सपने की अहम भूमिका है ,

 सपने देखने के बाद ही उम्मीद रखते हैं,

उसे पूरा करने के लिए जान लड़ा देते हैं ,

 उसी पर भरोसा कर लक्ष्य पर पहुॅंच जश्न मनाते हैं।


सपना सोते - जागते हमेशा देखना चाहिए,

सोते सपने भी‌ पूरे होते हैं वे अच्छे हो या बुरे ,

पर जागते हुए सपने पर हमारा भविष्य टिका रहता है ,

अगर वह पूरा हो गया तो हमारा भविष्य सुरक्षित है।


सुबह के सपने हमेशा सच हुआ करते हैं, 

सपने में कभी-कभी अपने पुर्वज आशीर्वाद देने आते हैं।

कभी आगे के बुरे समय का अगाह भी करते हैं,

सपने में मछली और साॅंप का देखना शुभ होता है।


जिंदगी को जिंदादिली से जीना है तो,

सपने देखना मत छोड़िए,

सपने सब पूरे होते हैं यदि लग्न और

चाहत हो तो,

ऊपर उठना है तो सपने देखते रहिए ,

उसका पूरा होना निश्चित है ...


संसार बहुत सारे उदाहरण हैं जो ,

छोटे गलियारों से ऊपर जाकर ,

कुछ तो ऊॅंचे ओहदों पर पहुॅंच,

कुछ देश की भलाई में लगे हैं,

कुछ अरबों का व्यापार कर रहे हैं। 

क्योंकि उन्होंने सपने देखना नहीं छोड़ा ।


और फिल्मी दुनिया के हीरो ,

जो गरीबी से उठकर अमीरी का 

लुफ्त उठा रहें हैं,

और अपने संगी - साथी तथा समाज का मददगार बनकर ,

मसीहा बन असल में देश के हीरो हैं ,

उन्होंने भी अपने सपनों को ही साकार किया है।


  


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational