STORYMIRROR

SANDIP SINGH

Inspirational

4  

SANDIP SINGH

Inspirational

सपना कर साकार

सपना कर साकार

1 min
255

करें मेहनत दिल लगा, सपना हो साकार।

कदम चूमे तब सफलता,जीवन हो गुलजार।।


सपना हो साकार तब, सतत लगन से काम।

करें कर्म को हृदय से, रौशन होगा नाम।।


सपना हो साकार जब,जीवन लगे बहार।

फूलों सा हों चेहरा,मिलते सबसे प्यार।।


सपना हो साकार यूं, दिवस रात रख ध्यान।

सिर्फ सिर्फ सपना पले,जैसे रख अभियान।।


सपना हो साकार जो,गुलशन बन परिवार।

करते निर्मल प्यार सब, देते हैं अधिकार।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational