STORYMIRROR

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

4  

Preeti Sharma "ASEEM"

Action Inspirational

सफलता

सफलता

1 min
271

सफलता की परिभाषा।

यह नहीं.........

आप ने जीत ली है दुनिया।

मार कर अनगिनत शत्रुओं को।

विजयी पताका फहरायी हैं।

इतिहास बनाया है ....जिन लाशों के ढेर पर।

उस सफलता में नहीं शायद ही कोई सच्चाई है।


सफलता की परिभाषा।

यह नहीं........

आप ने ज्ञान की गंगा कहाँ तक बहायी हैं।

अंधविश्वासों की परतें कितनी हटाई है।

अंधकार में रह रही मानवता में ,

ज्ञान की कितनी चाहत जगाई है।

उस ज्ञान को अगर स्वयं ना आत्मसात किया।

महाज्ञानी होने की उपाधि किसी काम ना आई हैं।


सफलता की परिभाषा।

यह नहीं........

दुनिया के सबसे अमीर आदमी है।

पैसे से सबकुछ खरीद सकते हैं।

हर ऐशोआराम पा सकते है।

पैसा फेंक कर किसी को भी झुका सकते है।

दुनिया को उंगलियों पर नचा सकते हैं।

लेकिन अपने लिए पैसे से ,

मन की शान्ति पाने की कोई साधना नहीं आई हैं।


सफलता की परिभाषा।

यह नहीं........

आप संसार के सामने सफल किरदार है।

लेकिन खुद से हारें हुए इंसान हैं।

लोग आप को जानते है ।

लेकिन आप खुद को नहीं पहचानते हैं।


सफलता की परिभाषा

यह है.... आप खुद में कितने आत्मसात है।

संसार की सफलता कितना छू पाई है आपको।

आप अपने जीवन में असल सफलता के कितने पास है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Action