STORYMIRROR

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Inspirational

4  

ANANDAKRISHNAN EDACHERI

Inspirational

सफल जीवन

सफल जीवन

1 min
257

जग जीवन में विजयी होने

मर्त्य प्रतिक्षण चलते फिरते

द्रोण गुरु के पास चले थे

एकलव्य धनुर्विद्या पढ़ने 


इनकार करने पर भी उसने

सीख लिया सब शस्त्र ज्ञान

विजय हमारे जीवन पथ का

उत्तम बिंदु है ,लक्ष्य हमारा है


चुनौतियों का सामना करके

आगे बढकर चलो न भूलो ।

सपना पूरा करने की नव

ईमानदारी से कर्म करो । 


अभिलाषाएँ पूरी होगी

विजय सुनिश्चय आएगा ।

बिना लक्ष्य के जीवन का

कोई अर्थ नही होता ।


समय प्रबंधन सही से करके

सुखमय सफल करें जीवन

आग हमेशा अंदर हो फिर

गरम प्रेरणा की ज्वाला हो


ऐेसे प्रेरक शक्ति है तो ,

सफल बनेगा जीवन यह

कमर तोड़ जो काम करेगा

उसका है कल विजय सभी ।


विलासिता व काला आलस

छोड बढो ,सब सफल बनो।

चींटी के समान जीवन ढालो

नित्य विजय का लौ पाओ ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational