STORYMIRROR

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Abstract Inspirational

4  

Dr. Vijay Laxmi"अनाम अपराजिता "

Abstract Inspirational

सफेद

सफेद

1 min
13

सफेद रंग सजे पवित्रता 

अनंतता की है निरंतरता

शान्ति संदेश का ये ओज

नयी शुरुआत की ये खोज


सफेद की ओर बढ़ें कदम,

विश्वास की राह पर, धरम

यह निर्मलता का है प्रतीक 

जीवन की सफाई अलीक


शान्ति की तलाश में भटकते

सफेद रंग दिली नूर चहकते

नयी शुरुआत के नवसंकल्प 

नए सपनों के न और विकल्प


सफेद रंग मिसाल की बहार

अपने आप में नवीन किरदार 

सफेद से नयी दुनिया बसाएं

सफेद रंग से खुद को सजाएं


पवित्रता की ओर बढ़ें कदम

सफेद रंग सजे जीवन हमदम

सफेद रंग, निर्मलता का भान

शांति का रंग, आत्मशुद्ध गान


सफेद है आसमान की ऊँचाई

जहाँ पर हर सपना करे तराई 

इसके चहुं ओर सुखद विश्राम 

आत्मा की गहराई में निष्काम 


सफेद रंग, मानवता की पहचान

अंतर्मन के सबसे गहरे अरमान

इसमें छुपी सच्चाई की कहानी

हर इरादे की पावन राह चट्टानी


सफेद है वो दिल की स्वच्छता

साफ नीयतों की भव्य सभ्यता 

इसके आगे सब कुछ है छोटा 

सच्चाई की बातें दिल न खोटा 


इस रंग के साथ नई शुरुआत

नयी उम्मीद ,पहचान की बात

सफेद रंग, पवित्रता का संकेत

हर इरादे में सच्चाई का निकेत



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract