STORYMIRROR

Sonam Kewat

Abstract

3  

Sonam Kewat

Abstract

सफेद कपड़े का मतलब क्या है?

सफेद कपड़े का मतलब क्या है?

1 min
458

आज सुबह देखा तो सफेद कुर्ते में, 

एक महात्मा प्रवचन सुना रहे थे। 

जिंदगी किस तरह से जीना चाहिए, 

उसी के सरलतम तरीका बता रहे थे। 


थोड़ी देर देखा तो एक उदास विधवा, 

सफेद साड़ी में आँसू छुपा रही थी। 

लोग कहने लगे जिंदगी कैसे कटेगी, 

वह लोगों से अपनी नज़रें चुरा रही थी। 


उसी दिन देखा लोग सफेद कफन में, 

मुर्दे को ढक कर ले जा रहे थे। 

राम नाम सत्य का नारा लगाते हुए, 

उसकी अच्छाई के गुण गा रहे थे। 


समझ नहीं आया मुझे आखिर कि, 

सफेद कपड़े का मतलब क्या है? 

महात्मा के द्वारा कहा गया कुछ, 

जीवन जीने का तरीका या, 

विधवा की बेरंग जिंदगी या, 

फिर एक मुर्दे की अंतिम यात्रा। 


आखिर इस सफेद कपड़े का, 

 मतलब क्या है? 



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract