STORYMIRROR

Atam prakash Kumar

Inspirational

3  

Atam prakash Kumar

Inspirational

सोच से दुनिया सुहानी दिखती है।

सोच से दुनिया सुहानी दिखती है।

1 min
139

मौत की तुम को निशानी दिखती है।

बस हमें तो ज़िन्दगानी दिखती है।

हर तरफ़ काँटे दिखें तुम को चमन में,

बस हमें तो रातरानी दिखती है।

सीख जाएँ प्यार करना गर वतन से,

फिर वतन पर जाँ गँवानी दिखती है।

लड़ रहे नेता यहाँ संसद भवन में,

देश की यह राजधानी दिखती है।

जो मिला मुझको कभी सोचा नहीं था,

यह खुदा की मेहरबानी दिखती है।

तुम घिरे हो यूँ सदा गम के भंवर में,

पर हमें गम की रवानी दिखती है ।

माजरा सब सोच का है कुछ नहीं है,

सोच से दुनिया सुहानी दिखती है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational