संपूर्ण प्रतिबंध की डायरी
संपूर्ण प्रतिबंध की डायरी
चीन ने हिलाया दुनिया को,
कोरोना को पहुंचाया हर तरफ,
डाल दिया मुसीबत में,
भारत भी नहीं रहा अछूता,
कोरोना यहां भी पहुंचा।
परंतु सरकार तुरंत आई हरकत में,
लगाया संपूर्ण प्रतिबंध,
सोशल डिसटैंसी बना दिया नियम,
जाने आने पे लग गया प्रतिबंध,
सब काम हो गये ठप,
बस गाने सुनिए,
किताबें पढ़िए,
टीवी देखिए,
कुछ लिख डालिए,
और जब बोर हो जाओ,
तो चाए डकार लीजिए।
सबसे बड़ा फायदा अब नजर आया,
सोशल मीडिया जब जीने का जरिया बन पाया,
अपने दीन बंधुओं को उसपे ही करता हूं दवा सलाम,
कई है अपने कवि मित्र,
चंद इरशाद वो गढ़ते,
और मैं ज़वाब दे डालता,
और फिर मेरी बारी आ जाती,
बस ये दौर चलता रहता।
मैं तो जी रहा हूं संपूर्ण प्रतिबंध में,
फेसबुक, ट्वीटर और इंस्टाग्राम के सहारे,
अब शायद इनको कोई गाली नहीं देगा,
यही काम आए सबके,
इस कठिनाई में।
शायद हमारा राहत पहुंचाने वाला,
बना जुकरबर्ग,
तुमने ऐसा कुछ बनाया,
भई मैं तो हो गया तेरा दिवाना।
