संघर्ष
संघर्ष
जीवन एक संघर्ष है !
ज़िन्दगी जीने के लिए हमेशा
दुनिया से लड़ना पड़ता है यहाँ..!
बग़ैर मेहनत के, जीवन में
कुछ भी हासिल नहीं होता ..
ज़िन्दगी को महकाने के लिए
यहाँ हाथ जलाने ही पड़ते हैं।
क़िस्मत यूँ ही नहीं
चमक जाती है इंसान की..
मंज़िल को पाने के लिए
ख़ुद की नसीब बनानी
पड़ती है यहाँ..!
