STORYMIRROR

Neha Soni

Abstract Inspirational

4  

Neha Soni

Abstract Inspirational

समय मेरा शिक्षक

समय मेरा शिक्षक

1 min
424

जितना जाना है खुद को समय से बड़ा कोई न मिला शिक्षक मुझको,

कितनो ने छोड़ा कितनो ने सताया,

हर हाल में समय ने चलना सिखाया,

आज जिंदा हूं सांसे ले पा रही हूं

समय ही है वो शिक्षक जिसकी वजह से खड़ी हो पा रही हूं,

मैं समय को क्यों महत्व दे रही हूं ये भी बता रही हूं

आज ही के दिन एक महीने पहले में मौत के मुंह से निकल के आ रही हूं

हुआ था एक्सीडेंट समय ने खड़ा किया 

हो गई थी बेहोश समय ने होश दिया,

कौन है अपना कौन है पराया इस तथ्य को आगे किया 

समय से बड़ा शिक्षक मुझे न मिला,

जिंदगी के कई पक्षों को हासिल उसने किया 

कोई चाहता है मंजिल नौकरी मिल जाने पर 

कोई लड़ता है अपनो से ज़मीन न मिल पाने पर 

सबको समझ समय देता है,

गुरु की प्रतिष्ठा समय लेता है,

समय की करनी ही ही शिक्षिका हमारी 

समय से ही संबंधित जीविका हमारी 

आज सबका समय सही है तो सब खुशहाल होंगे 

समय ने मुंह फेरा तो अमीर भी बेहाल होंगे । 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract