STORYMIRROR

Dr Mahima Singh

Inspirational

4  

Dr Mahima Singh

Inspirational

समय के खेल निराले

समय के खेल निराले

1 min
395


समय के खेल बड़े निराले भइया

है यह अनबूझ पहेली।

समय बड़ा अनमोल ये भइया 

लौट के फिर नहीं आता।

समय की मार से कौन बच पाया,

आज मेरा तो कल तेरा है!

वक्त कब किस पर मेहरबान यही तो सबसे बड़ा खेला है ।

वक्त मेहरबान तो गधा भी पहलवान,

वक्त है अगर बुरा ऊंट पर बैठे को काटे कुत्ता।

वक्त की कदर करना तो सीख ले बंधु गया वक्त लौटकर नहीं आता ,

समय पर समय को परख कर समय से जागो,

जिसने बांधा अपनी मेहनत से समय को ,

पाया है उसने अनमोल रतन जीवन में।

जो खो गया वह गया ,

समय रहते जो जाग गया समझो सब कुछ पा गया।

समय ही बलवान चाय बेचने वाले को बनाए प्रधानमंत्री 

समय जो बदले भाग्य 

रंक भी राजा बने , 

समय बड़ा अनमोल ये 

भ इया समझो समय रहते यह बात ।

बड़े से बड़ा दुख भी समय से दूर होय।

बड़े से बड़ा लक्ष्य भी,

समय पर परिश्रम से हासिल होता।

समय बदलाव लाता है जरूर ,

हर एक की झोली में आता है परिणाम अलग अलग।

एक ही समय पर कुछ बाकी कोई हंसता तो कोई रोता है।

किसी का दिन बदले तो किसी का भाग्य बदले।

समय बदलाव लाता है जरूर,

जो चलना है जमाने के साथ कदम से कदम मिलाकर ,

तो समय के साथ बदलाव हैं जरूरी खुद को बदलना है जरूरी ।

बदलाव नजरिए का भी है जरूरी।

आत्मा भी शरीर बदलती है गीता भी है यही बतलाती।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational