समय हुआ प्रतिकूल
समय हुआ प्रतिकूल
उचित समय अगर साथ दे
तभी होता सब अनुकूल !
सोचने की जरूरत नहीं
कुछ नहीं होगा प्रतिकूल !
सोचते हैं बार - बार
गर्मी से होते सब परेशान !
थक हार कर बैठे हैं
कारण हम हैं स्वार्थी इंसान !
ज्ञान गुरु से लेते समय
क्यों नहीं होंगे सब समर्थ !
अब आगे हम क्या करें
सारा हौसला हुआ जाता व्यर्थ !
सोचने से अब क्या फायदा
सही समय जब निकल गया !
देखते हैं आगे अब क्या होगा
आश्रय में अब बंधकर रह गया !
कुछ भी हो शोहरत शान
करने को हैं सब तुरंत तैयार !
सोच लो ज़रा कुछ एकांत में
है यही अभी जीवन का आधार !
बड़ी मुश्किल से मिलता है
बड़े जनों का मिला प्यार दुलार !
इसमें रहें हम पूर्ण सजग
प्यार लेने को सदा रहते हैं तैयार !
कर लिया जब दृढ़ कृत संकल्प
आगे कुछ और करते जाना है !
कलम लिया जब उसने हाथ में
पन्नों में बार बार लिख डालना है !
है न यह विचार अति उत्तम
फरियाद आपसे ऐसे ही करना है !
समय आने से पता चलेगा
और आगे हमें क्या क्या करना है !
कहते हैं लोग जब आगे
साहित्य ही सारे शब्दों का संगम है !
सही विचारों को प्रविष्ट किया
उत्तम विचारों का यही मिसाल है !
