STORYMIRROR

Haryana JYOTI

Inspirational

4  

Haryana JYOTI

Inspirational

समुंद्री जीव संरक्षण

समुंद्री जीव संरक्षण

1 min
313

जलीय जीव हमसे पूछ रहे 

चुभता एक सवाल

कहां गया पर्यावरण

क्यों जीना हुआ मुहाल?

 

क्यों कूड़ा करकट फेंकते हो

नदी, नाले, सब एक समान

समुंदरों में जाकर सारे मिलते 

फिर क्यों बांटते हो पर्यावरणीय ज्ञान|


प्लास्टिक का प्रयोग क्यों बंद न करते 

प्रदुषित करते जलीय संसार 

अवशिष्ट पदार्थ सब उसमें फैंकते 

जल जीवों का जो करे नुकसान।।


क्यों नहीं सोचते उनके बारे में

सुन्दर बनाये जो समुद्री जहान

बेबस होकर जीव मर रहे

इसका बात का करो न ध्यान।।

 

क्यों नहीं सोचते दूषित पर्यावरण से 

तन, मन, धन संग जाता चैन

खुशी सारी खत्म हो जाती

दुखी की बढ़ती जाती शान।|


मानव है तू महान रहेगा 

पर थोडा़ कर सबका सम्मान

जीने का हक है हर जीव को

तू ईश्वर की रचना महान।।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational