सकारात्मकता
सकारात्मकता
आपकी सकारात्मक ऊर्जा से
इस विद्यालय का परिवेश
दिन-ब-दिन उन्नति की ओर
बढ़ रहा है...
ये निस्संदेह
एक बहुत बड़ी उपलब्धि है,
सुवास कुमार वर्मा जी !
आपके सानिध्य में आने का
जो मुझे परम् सौभाग्य प्राप्त हुआ,
उसे मैं लब्ज़ों से
बयां नहीं कर सकता...
बस इस उपलब्धि को
हासिल कर
मैं स्वयं को
परम् सौभाग्यशाली मानता हूँ!
हाँ, मैंने
"विवेकानंद केंद्र विद्यालय, खटखटी" में
अपनी शिक्षा-सेवा आगे बढ़ाकर
कम सुविधाओं, अधिकाधिक समस्याओं एवं अनेकों असुविधाओं से
झूंझते हुए
स्वयं को
और अधिक सशक्तिकरण देने में
बेशक़ सामर्थ्य हासिल की...!!
और आज मैं
(इन अभावों के बीच)
निर्विरोध-निर्विवाद
स्वयं को
इस 'संतोषजनक' परिवेश में
भलीभांति ढालने की
निरंतर कोशिश में
लगा हूँ...
हाँ, मैं अपनी कर्मदक्षता को
सौ प्रतिशत
हासिल करने के पथ में
अग्रसर होने को
प्रयासरत हूँ...!
हाँ, मैं भी
सकारात्मक सोच
रखता हूँ...!
सुवास कुमार वर्मा जी ! आपकी
प्रशंसनीय सकारात्मकता
असंख्य लोगों को
स्वयं को सकारात्मक
बनाने की दिशा में
निरंतर आगे बढ़ने की
प्रेरणा देती है...।
