सिर्फ उसके लिए
सिर्फ उसके लिए
कल उसका अचानक फोन आया...
शाम को बाहर चलते हैं...
ये कहते हुए उसने फोन रख दिया। ।।१।।
मैं ने मन में कहा...
आज कहीं बाहर खाना खाते हैं...
और खरीददारी करते हैं मनचाहे माॅल में। ।।२।।
खाने के बाद...
उसने आइस्क्रीम खाने की मांग की...
मेरे ना कहने पर भी, मेरे लिए मंगवाया। ।।३।।
उसकी खुशी के लिए शाॅपिंग की...
बटुए को थोड़ा हल्का किया...
और मन में ना होते हुए आइस्क्रीम ग्रहण किया। ।।४।।
सुखी जीवन का गाना गुनगुना रहा था...
बाहर ठंड होने के बावजूद...
आइस्क्रीम खा रहा था। ।।५।।

