STORYMIRROR

शर्तों में

शर्तों में

1 min
13.5K


मिलती है कहीं जीत

कहीं हार शर्तों में

चलता है जिंदगी का 

ये कारोबार शर्तों में। 

शर्तों से मिलता जन्म

और परवरिश शर्तों में

मिलती है शिक्षा, दीक्षा

और संस्कार शर्तों में। 

शर्तों से जुड़कर होती 

यहाँ सगाई और शादी

जीवन में मिलता दांपत्य

का अधिकार शर्तों में। 

प्रेम और प्यार की जहाँ

बुनियाद बनती शर्त

रिश्तों को मिलता फिर

नया आधार शर्तों में। 

शर्तों से जुड़कर आती

हैं बीमारियाँ अनेक

होता है उनका सफल

रोगोपचार शर्तों में।

वनिज कर्म की परिभाषा

बन जाती जहाँ शर्त

फिर चलता खूब नकद

या उधार शर्तों में। 

शर्तों से मिलकर जिंदगी

भी शर्त बन गयी

होता है "अमरेश" भला

बुरा व्यहार शर्तों में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract