श्री राम के आदर्श
श्री राम के आदर्श
त्रिकालदर्शी बन हितैषी
धरा पर अवतार आए
आदर्श ज्ञान निस्पृहा
जन्म ले श्री राम आए।
सर्वव्यापक जितेंद्रिय
पुंज करुणा नीलाभ आए
सव्यसाची धर्मात्मा
पुरुषार्थ ले श्री राम आए।
लोमहर्षक शुद्ध विशुद्ध
नयनाभिराम स्वरूप आए
चतुर्भुज सर्वज्ञ शाश्वत
अमोघ ले श्रीराम आए।
विधि प्रदत्त अनुकरण पुंज
निधि अद्भुत आलोक आए
दूर्रलघ्न शाश्वत अग्रणी
आद्यंत ले श्रीराम आए।