STORYMIRROR

Ritesh Maurya

Inspirational

4  

Ritesh Maurya

Inspirational

शक्ति का नाम ही नारी है

शक्ति का नाम ही नारी है

1 min
314

सिर्फ नारी नहीं ,

नारायणी हो तुम ,

सूरज की रश्मियों से ,

उदित होने वाली हो तुम ,


अम्बे हो तुम , 

माता हो तुम 

इस संसार की जन्मदाता हो तुम ,

कोमल हो तुम कमजोर नहीं ,

शक्ति का नाम ही नारी है ,

इस संसार को जीवन देने वाली तुम ,

मौत भी तुम से हारी है ,

सिर्फ नारी नहीं नारायणी हो तुम।


कलियुग की छाती पर ,

नया सबेरा रचने वाली तुम,  

तुम केवल श्रद्धा नहीं ,

पियूष की धारा हो तुम ,

आषाढ़ की वर्षा हो ,

सावन की पुरवाई हो ,

रेवा की गहरायी हो तुम।।


ममता की खान हो तुम ,

धरती का कैलाश हो तुम ,

परिवार का संस्कार हो तुम ,

देवताओं की दैवीय माया हो तुम ,

पांडवों की माता हो तुम ,

आशा की दीपक हो तुम ,

आँगन की किलकारी हो तुम ,

देश की लाज़ हो साहस हो तुम ,

सिर्फ नारी नहीं नारायणी हो तुम।।


अपने शौर्य , शील , स्नेह और साहस से,

सभ्य समाज का मान बढ़ाने वाली तुम ,

स्वर्ग शिखर छूने वाली ,

कीर्तिमान गढ़ने वाली ,

कभी ना पीछे हटने वाली ,

ममता ,समता, प्रेम,आभा हो तुम ,

सिर्फ नारी नहीं नारायणी हो तुम।।


ओम हो तुम ,

श्री हो तुम ,

इस जग की जननी हो तुम ,

जग कसुम की मुस्कान हो तुम ,

ईश्वर का वरदान हो तुम ,

सूरज की रश्मियों से,

उदित चमत्कार हो तुम ,

सिर्फ नारी नहीं,

नारायणी हो तुम ,

मौत को भी मात देने वाली 

चमत्कार हो तुम।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational