शिव महिमा
शिव महिमा
सिर पर जटाएं मुख पर है मुस्कान उनके,
ध्यान शिव का जो कर लें,
जीवन उसका वो संवार दे,
नम: शिवाय ॐ नमः शिवाय,
नाम जिनके है करोड़ों करते हैं उनको नमन,
भांग धतूरा बेल जिनका है अतिप्रिय भोग,
मस्तक पर चंद्र सोहे सिर पर गंगा विराजे,
प्रेम से जो उनका नाम है पुकारे,
नम: शिवाय ॐ नमः शिवाय,
सोमनाथ बद्रीनाथ केदारनाथ कुबेरनाथ,
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग अर्धनारीश्वर,
है अनेकों जिनके धाम,
एक लोटा जल सारी समस्या का है हल,
है इनका सुप्रसिद्ध मंत्र,
जो करता उनकी भक्ति से पूजा,
हाथ थाम लेता वो शिव ओघरी भोलेनाथ मेरा,
नम: शिवाय ॐ नमः शिवाय।
