STORYMIRROR

Padma Verma

Inspirational

4  

Padma Verma

Inspirational

" शिक्षक"

" शिक्षक"

1 min
277


 है देश का सच्चा नागरिक शिक्षक ,

 है शिक्षित करता पूरे देश को ,

 है सही रास्ता दिखाता है बच्चों को,

 है विद्यार्थी चुनते सही लक्ष्य को।


 देश का अहम फैसला

 शिक्षक के कंधों पर ही रहता है,

 पहली शिक्षिका माॅं होती है ‌,

 जो अच्छे संस्कार देती है बच्चों को।


 गुरुकुल में ही पुराने ज़माने में 

 शिक्षा दी जाती थी गुरुकुल में,

 जिसमें विभिन्न दिक्षाओं से 

 होते थे बच्चे पारंगत।


 जानते थे लोग गुरु के

 नाम से ही युवा पीढ़ी को,

 उनके जीवन और पराकाष्ठा को

 उनके धर्म, पराक्रम और संस्कृति को।


बिना गुरु बनाम शिक्षक के 

इन्सान का व्यक्तित्व अधूरा है,

शिक्षक ही इन्सान बनाता है आदमी को,

उसकी पहचान कराता है उसी से ।


पहचान कराता है सही ,गलत की,

मिटाता है भेदभाव ऊंच नीच का ,

परे रखता है अमीरी- गरीबी से ,

एक ही शिक्षा मिलती है राजा- रंक को। 


शिक्षक तुम्हें को क्या कहूॅं --

जीवन का पथ प्रदर्शक,

जीवन की कुंजी ,

जीवन का किसान .....


  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational