STORYMIRROR

Shital Yadav

Inspirational Others

3  

Shital Yadav

Inspirational Others

शिक्षक दिवस

शिक्षक दिवस

1 min
249

गुरु ज्ञान का होते असीमित भंडार 

महिमा है उनकी जग में अपरम्पार 


प्रज्वलित कर ज्ञान ज्योति हर मन में 

मिटाते सबके अज्ञानता का अंधकार


बाँटते ख़ज़ाना अनुभव की गठरी से

मार्ग दर्शक बन जीवन का करें उद्धार


विद्यादाता गुरु से सीखा धैर्य का पाठ

आलोचना से डरकर नहीं मानना हार


सच की शक्ति से परास्त कर झूठ को

सद्विचारों से देते व्यक्तित्व को आकार


नमन गुरुजनों को करें हृदय से सम्मान 

साक्षात परब्रह्म है उनके अनंत उपकार 



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational