STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

शिक्षा

शिक्षा

1 min
272

शिक्षा जीवन का आधार होता इसके बिना जीना बेकार है, 

यदि शिक्षा को बनाओगे आधार तो जीने की राह तैयार है, 


जिसके पास शिक्षा का गुण होता संसार में सम्मान पाता है, 

जीवन में आगे बढ़कर अपनी सही मंजिल को वो पाता है, 


शिक्षा का मकसद है हमारे जीवन को फूलों सा सजाना है, 

शिक्षित होकर देश के विकास में सबको साथ निभाना है, 


अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का दीप जलाना है

जो भी देखे सपने हमने उन सपनों को हकीकत बनाना है, 


शिक्षा से मन हमारा शांत और हमेशा अनुशासन में रहता है,

 किसी भी काम को करने में हौसला हमारा बढ़ता जाता है,

 

शिक्षा का मकसद यही एक नई पहचान हमें वो दिलाता है, 

अनपढ़ को विद्वान बनाकर हमको सही राह वो जाता है, 


निरंतर अभ्यास और कभी न थकना शिक्षा ने समझाया है, 

शिक्षा है जीवन का आधार इसने राष्ट्र एकता को जोड़ा है


शिक्षा जीवन का आधार होता इसके बिना जीना बेकार है, 

यदि शिक्षा को बनाओगे आधार तो जीने की राह तैयार है. 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational