STORYMIRROR

Durga Devi

Inspirational

4  

Durga Devi

Inspirational

शहीदों की याद

शहीदों की याद

1 min
358


आजादी का पावन पर्व,

शहीदों की याद दिलाए,

आओ हम मिलकर सारे,

स्वतंत्रता दिवस मनाएं।


सिर पर बांध कफन का सेहरा,

निकली दीवानों की टोली थी।

जिस गोली से खून बहा,

वह होली रंग होली थी।


शीश कटाए, खाई गोलियां,

मन में जीत का जज्बा था।

देश की खातिर दी कुर्बानी,

वह हर सैनिक तो अपना था।


लिपट तिरंगे में जब आए,

माँ की ममता चीत्कार उठी।

लाल मेरे ने दी है कुर्बानी,

देश पर खुद को भेंट चढ़ाया है।


जय जननी जय भारत माँ,

सब तेरा शौर्य गाऐंगे ।

लेकर तिरंगा आज हाथ में,

देश की शान बढ़ाऐंगें।


इन वीरों पर है गर्व हमें,

जश्न आजादी का मनाऐंगें।

सारे जहां से अच्छा भारत

दुनियां को हम बतलाऐंगे ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational