STORYMIRROR

Nand Kumar

Inspirational

4  

Nand Kumar

Inspirational

शब्द

शब्द

1 min
398

शब्दो मे असीम शक्ती है शब्द हमारे साथी ।

सार्थक करते प्रकट भाव निरर्थक पूरक कहलाते ।

शब्दो का ही चयन हमारा मान हानि उपजाता ।

शब्दो से ही मिले राजपद शब्द नाश करवाता ।।


द्रुपद सुता के शब्दो ने ऐसा कटुवाण चलाया ।

जीवन भर वो दुर्योधन अपमान भुला ना पाया ।

भरी सभा मे पांचाली से अनुचित कृत्य कराया ।

कुरूक्षेत्र के रण को देखो शब्दो ने ही करवाया।।


शिशुपाल के कटुक बचन जब कृष्ण नही सह पाए ।

उठा चक्र शिर काट दुष्ट को अद्भुत पाठ पढाए ।

शब्द बाण सीता ने छोडे नही लखन सहपाए ।

गये छोड आए बापस जब तब  सीता ना पाए।।


शब्दो से ही गैर हो अपना अपना गैर कहाए ।

शब्द बंधे सब देव शब्द ही जीवन सुख बरषाए ।

शब्दो से वश किया सिकन्दर पुरू मित्र कहलाए ।

शब्दो से ही ज्ञानी जग मे मान बडाई धन को  पाए ।।


शब्द चयन जो करे समझकर निज विवेक उपजा के ।

वही बड़ा है इस जग मे है प्रमुदित हर सुख पाके ।

विना बिचारे उल्टे सीधे जो करता शब्दो की मार ।

रहे दुखी अपमान सदा हो हो जाता जीवन है भार ।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational