STORYMIRROR

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

4  

Mukesh Kumar Modi

Inspirational

शांति और क्षमाशीलता

शांति और क्षमाशीलता

1 min
185


गलती करने वालों के लिए क्षमाशील बन जाओ

सदा शांत रहने का संस्कार पक्का करते जाओ


अपने जीवन में जब ये दो चीजें तुम अपनाओगे

पहाड़ भी रास्ता देंगे ऐसी शक्ति तुम बन जाओगे


केवल शांति का गुण ही जीवन को सुखी बनाता

बेचैनी का नाम न रहता हर कार्य सरल हो जाता


क्षमा करो या मांगो क्षमा चाहिए दोनों में हिम्मत

इसी एक गुण पर टिकी है हर रिश्ते की किस्मत


क्षमा करने वाला औरों से सम्मान हमेशा पाएगा

गलती स्वीकारने वाला निरन्तर सुधरता जाएगा


शांति और क्षमाशीलता आओ मिलकर अपनाएं

आत्म संशोधन के द्वारा हम जीवन में सुख पाएं


*ॐ शांति*


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational