STORYMIRROR

V. Aaradhyaa

Inspirational

4  

V. Aaradhyaa

Inspirational

सदमार्ग पर सदा चलें

सदमार्ग पर सदा चलें

1 min
214


आओ, मिलकर विश्व का कल्याण करें,

दुख , कष्ट और दारिद्रता को समूल हरें !


सदभावना और दयालुता संतोष देती है ,

परोपकार से विवेक व बुद्धि सिरजती है !


अपनी वाणी और व्यवहार मधुर बनाएं ,

लाचार और ज़रूरतमंद को सक्षम बनाएं !


कभी किसी को ना सताएं ना अवहेलना करें ,

अपना मन शांत व औरों का मन निर्मल करें !


आज अक्षत व सुमन कर में ले ये प्रतिज्ञा करें!

कि हमेशा अपने सतत सदमार्ग पर चलते चलें।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational