सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
सच्ची वफ़ा के जख्मी वादे
मखमली बर्फ के तले जम गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
सुकून के लम्हों में चांदी कि परतों में चैन से लिपट गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
अश्रु बनके दूसरे दरख्त के छाँव में इत्मीनान से बैठ गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
युगों-युगों से चलकर रक्तिम हो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
अश्कों के हर्फ़ में छुप के से सिमट गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
तन्हाई के बादल में लहू-लहू बरस गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
झूठ के तसव्वुर में धधक कर सुलगते रह गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
सूखे हुए रहस्य के दरिया में गुमनाम हो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
अतीत के भ्रम के भँवर में झुलस गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
मधुर शब्दों की बेबाक सिलवटों में युही उलझ गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
बहुत देर दिल के कोहरे में दस्तक दे कर मायूस हो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
रात के वक़्त वफा के जुगनू बनके धोखे के जंगल में खो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
पिछले सफर के सफर में हमेशा के लिए रुसवा हो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
तड़प- तड़प के हसरतों के शोर में शामिल हो गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
फरेब के आईने में पल भर झूठी तसल्ली दे गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
ठंडी रेत की ऐतबार की लकीरों में झूठ का वजूद छोड़ गए
सच्ची वफा के ज़ख्मी वादे
मखमली बर्फ के तले जम गए
