सभी है परेशान
सभी है परेशान
सभी हैं परेशान, इस महंगाई से।
नहीं कोई खुश, इस महंगाई से।।
यह महंगाई होगी कब कैसे कम।
बढ़ी है तकलीफें, इस महंगाई से।।
सभी है परेशान---------------------।।
मैं हूँ व्यापारी, कमाई बहुत हैं।
लेकिन मेरे घर में, खर्चें बहुत हैं।।
बहुत कर्ज है, मुझ पर बैंकों का।
कर्ज लेना पड़ा, मुझको महंगाई से।।
सभी है परेशान---------------------।।
मैं शिक्षक हूँ सरकारी, वेतन बहुत है।
जमीन और मकानों की, कीमत बहुत है।।
बनाने को घर ,लोन मैंने लिया है।
किश्तों में ली बाइक , इस महंगाई से।।
सभी है परेशान--------------------------।।
गरीब आदमी हूँ , देखूँ क्या सपनें।
भूखे ही सोये हैं, मेरे साथ अपने।।
रोटी- कपड़ा- मकान, कैसे मैं खरीदूँ।
मर रहा है गरीब तो, इस महंगाई से।।
सभी है परेशान----------------------।।
