सायली छंद -जिंदगी
सायली छंद -जिंदगी
सायली छंद- जिंदगी जिंदगी आसान है जीकर तो देखिए हँसते मुस्कुराते रहिए। जिंदगी एक मेला सुख-दुख का झमेला भी समझिए। जिंदगी आपकी है जीते ही रहिए हँसिए-गाइए मुस्कराइए। जिंदगी मानिए तो ईश्वर का उपहार धन्यवाद -आभार साभार। जिंदगी सिखाती है जीवन का पाठ पढ़ना रोज सीखिए। जीवन का एक ही अंतिम सत्य आना-जाना जानिए। जिंदगी कट जायेगी रोता क्यों है? बेकार यार तकरार। सुधीर श्रीवास्तव
