STORYMIRROR

Manju Saini

Romance

4  

Manju Saini

Romance

साथ साथ

साथ साथ

2 mins
362

वो दिन आज भी...

जब तुम औऱ मै आपस मे

मिले थे पहली बार

याद आता है वो पल

गले मिलने की वो बात।

         वो दिन आज भी...

         तुम तो चले आये थे मिलने

         मेरे एक निमंत्रण पर

        और पीछे छोड़ गए एक

         प्यारा सा अहसास।

वो दिन आज भी...

कुछ बाते जो छोड़ गए थे 

मेरे लिए प्रश्न जैसे

मै खोजती रही उत्तर दर उत्तर

खंगालती रही बात दर बात।

          वो दिन आज भी...

          साथ बैठ की थी हमने ढेर बाते

          मिलने का वादा लिए साथ हम

          लौट आये अपने अपने गंतव्य

          फिर से कभी मिलने के लिए

वो दिन आज भी...

अचानक फिर मिली मैं तुमसे

कुछ अपनेपन का अहसाह लिए

औऱ तुमने भी मेरे अंतर्मन को

परख कर जाना मुझे करीब से

         वो दिन आज भी...

         अब हम साथ साथ हैं

         हर रोज मिलन के लिए

         हर बार, बार- बार, हम साथ- साथ

         हमेशा के लिए दोनों हम दोनों।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance