STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Action Children

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Action Children

सांता क्लॉज़

सांता क्लॉज़

1 min
316

यारों आज रविवार को पच्चीस दिसम्बर हैं, 

आज ईसा मसीह का जन्मदिवस मनाते हैं। 


सांता क्लॉज़ से सुना जो चाहे पा सकते हैं, 

सांता क्लॉज़ जो क्रिसमस का जनक ही है। 


बहुत ज़्यादा वो सबके लिए तोहफ़े लाते हैं, 

ख़ासकर बच्चे उन्हें देख बहुत प्रसन्न होते हैं। 


तकिये के नीचे जो चाहे वो लिखकर रख दो, 

वो इच्छा सच में आपकी सुबह उठते पूरी हो।


सांता क्लॉज़ को फादर क्रिसमस भी कहते हैं, 

क्रिस क्रिंगल और सेंट निकोलस भी कहते हैं। 


क्रिसमस की रात सब बच्चे इंतज़ार करते हैं, 

सांता क्लॉज़ के आने का सब इंतज़ार करते हैं। 


सांता क्लॉज़ बहुत ही सारे उपहार भी लाता है, 

बच्चों को वो सब उपहार देने घर-घर जाता है। 


सांता क्लॉज़ एक मोटा हसमुख इंसान होता है, 

सफेद कॉलर वाला लाल कोट पहन आता है। 


सफेद दाढ़ी वाला पीठ पर बड़ा थैला लाता है, 

क्रिसमस इसाईयों का प्रमुख त्यौहार होता है। 


इस दिन सभी झूमते, गाते व ख़ुशियाँ मनाते हैं, 

सभी मिलजुल कर ही मैरी क्रिसमस मनाते हैं।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract