STORYMIRROR

Jeetal Shah

Inspirational

4  

Jeetal Shah

Inspirational

सादा दिल अनंत सफर

सादा दिल अनंत सफर

1 min
0






धीमी गति से चलती दुनिया, जिसका मन हो साफ,

सच्ची बातें मां की सीखी,  जीता रहा हर एक क्षण।


"जीवन है  जैसे चॉकलेट का डिब्बा," कौन भला यह जान सक्ता,

सादे दिल से चला मुसाफ़िर, अनजाने इतिहास रचने।


लोहे की वो बेल्टें टूटीं, उड़ीं हवा में सब बाधाएं,

फ़ुटबॉल का सितारा बनके, नाप ली उसने सब दिशाएं।


वियतनाम की भयानक जंग में, बन बैठा वो एक ढाल,

दोस्ती और फर्ज निभाकर, रच दिया इतिहास कमाल।


राष्ट्रपतियों से बेझिझक मिला, लेनन संग भी नाम जुड़ा,

झींगे का व्यापार बढ़ाया, किस्मत का वो सितारा बना।


लेफ्टिनेंट डैन की बुझती लौ में, फिर से नई-उम्मीद जगाई,

फॉरेस्ट की उस मुस्कान ने, हर मायूसी दूर भगाई।


जेनी के उस एक पुकार पर, मीलों तक वो दौड़

चला,

हवा में तैरता एक सफ़ेद पंख, जीवन का यह भेद बता।


हो मन में गर सादगी सच्ची, और साफ़ नीयत,

तो हर मुक़ाम झुक जाता , मिट जाती है हर एक चाह।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational