STORYMIRROR

Dr.Deepak Shrivastava

Classics

4  

Dr.Deepak Shrivastava

Classics

रोटी

रोटी

1 min
306

जीवन में रोटी कमाना

कितना मुश्किल होता है

ये कोई उससे पूछे

जो रोटी के लिए

मीलों चलता है


सुबह से शाम

मेहनत करता है

पत्थर तोड़ता है

वजन उठाता है

तब जा के दो जून

की रोटी कमाता है


एक रोटी की कीमत

वो ही जानता है

कैसे बनती है 

रोटी क्या होती है


 कैसी होती है जब

वो मिलती है

रोटी खा के उसको

जो ख़ुशी मिलती है

उसका अंदाजा

लगाना मुश्किल है


रोटी पेट भर के

मिल जाये तो जो

संतोष होता है

ये उससे पूछो जो

रोटी के लिए

दिन रात

मेहनत करता है


यही एक रोटी

की महिमा है

ये वोही जनता है

जो उसे मेहनत से कमाता है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics