STORYMIRROR

Nirmala Shinde

Abstract

3  

Nirmala Shinde

Abstract

Rose day special

Rose day special

1 min
287

कोई गुलाब से सिखे

खुद टूटना और दूसरों के

दिलों को जोड़ना,


रोज डे मनाने के लिए

आज ना जाने कितने 

गुलाब डाली से टूटेंगे


कोई गुलाब से सीखे

समर्पित जीवन 

क्या होता है


कोई मन की बात कहने के 

लिए गुलाब देगा

कोई प्यार का इजहार 

करने के लिए

कोई दोस्ती बढ़ानेके लिए


गुलाब किसीका दिल है, 

तो किसिके प्यार की 

निशानी है !


गुलाब सुख का सागर है

दो प्रेमियों के दिलों का 

मनोमिलन है

भावनाओं का दर्पण है


यादों का गुलदस्ता है 

प्यार की मीठी महक है 

उमड़ते प्यार की निशानी है 


गुलाब तो एक प्यार 

जताने का साधन है

दुनियां की सबसे सस्ती

मूल्यवान गिफ्ट है गुलाब


कांटों के साथ गुलाब

जीवन का अर्थ सिखाता

सुख दुःख के साथ जीना

अगर खुशहाल जीवन 

है पाना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract