STORYMIRROR

Ritu asooja

Inspirational

3  

Ritu asooja

Inspirational

रिश्तों की डोर

रिश्तों की डोर

1 min
339

रिश्तों की डोर

विश्वास के धागे

और प्रेम के मोतियों से

सजी हुई होती है।


डोर का मजबूत होना

आवश्यक है अगर डोर

ही टूट जाएगी तो मोतियों

का बिखर जाना स्वभाविक है।


डोर यानि नींव,

यानि बुनियाद बहुत

मजबूत और गहरी बनाई

जाती है

क्योंकि उसी नींव पर

बुनियाद पर

वो जो सर्वप्रथम इट

रखी जाती है

वह पूजनीय होती है

क्योंकि उसी के ऊपर

सम्पूर्ण इमारत का

भार होता है


रिश्तों की कद्र कीजिए

अपनी बुनियाद को

कमजोर मत होने दीजिए

अगर बुनियाद हिल गई तो

रिश्तों रूपी इमारत का

क्या हाल होगा

आप समझ सकते हैं

अतः रिश्तों की माला

की डोर को मजबूत

और नींव को हिलने

मत दीजिए

रिश्तों की उम्र लम्बी

और प्रेममय रहेगी ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational