रिश्ते
रिश्ते
कुछ रिश्तों का कोई नाम नही होता
वो बड़े खामोश होते हैं।।
ना सुनते हैं,ना कहते हैं
बस एक खूबसूरत एहसास होते है ।
ज़िन्दगी का एक हिस्सा होते हैं,
शायद एक अनकहा रिश्ता होते हैं।।
जो साँस तो साथ लेते हैं,
पर आगे बढ़ नही पाते।
सच में दिल के बहुत करीब होते हैं
ये अनकहे रिश्ते।।
