STORYMIRROR

Bhawna Vishal

Inspirational

4  

Bhawna Vishal

Inspirational

रहें घर पर

रहें घर पर

1 min
635


मुसीबत टल ही जायेगी, अगर हम तुम रहें घर पर

हमें ना आंच आयेगी, अगर हम तुम रहें घर पर


ये माना थोड़ा मुश्किल है,घर का घर में ही रहना

ये मुश्किल रंग लायेगी, अगर हम तुम रहें घर पर


थोड़ा ठहरा सा है जीवन,समय भी कुछ थमा सा है

ज़िन्दगी खिलखिलाएगी, अगर हम तुम रहें घर पर


मुसीबत की घड़ी में है, परीक्षा सबके धीरज की

ये घड़ियां बीत जाएंगी, अगर हम तुम रहें घर पर


सुनो जब तक रहो घर पर,जियो हरपल को तुम जी भर

ये यादें याद आएंगी, अगर हम तुम रहें घर पर।


     


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational