STORYMIRROR

Mamta Rani

Inspirational

4  

Mamta Rani

Inspirational

रौशनी

रौशनी

1 min
338

दीवाली के त्योहार में घर को दिए से रौशन बनाओ

आपस में प्यार और दिल में प्यार का दीप जलाओ


आपस में मिलजुलकर त्यौहार का आनंद उठाएं

अपने मन को साफ करके और भी सुंदर बनाओ


बड़ा ही पावन और पवित्र दीवाली का त्यौहार है

असत्य पर सत्य की हो जीत ऐसा विचार लाओ


रौशनी लेकर आता है सबके घर और जीवन में

मुस्कुराहट और खुशियों को एक दूसरे में बढ़ाओ


मन में रखो ना कोई राग ,द्वेष ,क्रोध और नफरत

सबके जीवन में स्नेह और खुशी का दीप जलाओ


ज्ञान के दीपक से जगमगाता रहे हमारा ये देश

अज्ञान के तिमिर को सब मिलकर मिटाओ


एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करे हर इंसान

ऐसा मन में हो विचार जिससे हर रिश्ता निभाओ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational