STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

4  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

रात सोचने का मौका देती है....

रात सोचने का मौका देती है....

1 min
393

रात की तनहाइयों में दिल ये बार बार सोचने पर मजबूर हो जाता है,

तेरे और मेरे प्यार की उम्र कितनी लंबी होगी ,

तुम पर और तुम्हारे प्यार पर तो हम को एतबार है,

ये बेवफा तकदीर हमारी हमको धोखा दे ना दे कहीं,


बहुत मुश्किल से संभाला है इस दिल को हमने,

तेरे कहने पर फिर प्यार की राहों पर चल दिये हम,

तेरा साथ हमको दो जहाँ से प्यारा लगने लगा है,

दिल जो फिर टूट गया तो ये जान भी निकल जायेगी,


तेरे भरोसे हम फिर से जीने लगें है मुस्कुराने लगे है,

अपने हर वादा हर कसम तेरे नाम कर दी है,

तेरे लिए फिर से सजने सँवरने की तमन्ना जगने लगी है,

ये दिल न टूट जाये ये ख्वाहिशें ना बिखर जाए डर लगने लगा है,


जब भी होते है तन्हा रात की गहराइयों में ये ख्याल सताने लगे है,

प्यार का अंजाम क्या होगा ये तो कोई नहीं जानता,

जाने क्यों रात के सन्नाटों में हम इन बेकार की सोचो में डूब जाते है,

जाने क्यों रात के सन्नाटों से अब डर सा लगने लगा है ।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract