STORYMIRROR

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

3  

लाल देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव

Inspirational

'राष्ट्रपिता गांधी जी'

'राष्ट्रपिता गांधी जी'

1 min
176

राष्ट्रपिता गांधी जी को हम,

भारतवासी आज याद करें।

सत्य व अहिंसा के पथ पर, 

ख़ुद चलने की फ़रियाद करें।।


भेद भाव मिटाने का सपना,

बापू का न पूरा हो पाया है।

अभी भी लोगों में हम सबने, 

कटुता को पनपते पाया है।।


सत्य अहिंसा का ऐसा प्रयोग, 

विश्व में अब तक हो पाया है।

अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए, 

स्वतंत्रता हमें दिलाया है।।


बापू के असीम व्यक्तित्व पर, 

हम सब करते अभिनंदन हैं।

सच का पाठ पढ़ाया बापू ने, 

हम सब मिल करते वंदन हैं।।


स्वच्छता और छुआ छूत पर, 

बापू ने बहुत प्रयत्न किया।

ऐसा व्यक्तित्व पूरे दुनिया में,

ईश्वर ने कही भी नहीं दिया।।


गांधी जी को भारतवासी,

प्यार से बापू ही बुलाते हैं।

आज भी उनके विचार से,

हम सब जीवन महकाते हैं।।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational