STORYMIRROR

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

4  

Dhan Pati Singh Kushwaha

Inspirational

राष्ट्रीय एकता दिवस

राष्ट्रीय एकता दिवस

1 min
426

व्यक्ति एक का नहीं यह तो है ,

हमारे सारे ही भारत का सम्मान।

इकतीस अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस ,

मनाता है अपना प्यारा - प्यारा हिंदुस्तान।


भारत के गुजरात राज्य में टापू नर्मदा नदी पर खास,

वर्ष दो हजार तेरह को जयंती दिन ही किया गया था शिलान्यास।

तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में शुभ काम किया था मोदी जी ने

प्रधानमंत्री के रूप में इस दिन दो हजार अठारह में उद्घाटन किया मोदी जी ने।

व्यक्ति एक का नहीं यह तो है ,

हमारे सारे ही भारत का सम्मान।

इकतीस अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस ,

मनाता है अपना प्यारा - प्यारा हिंदुस्तान।


यह है जयंती लौह पुरूष श्री पटेल सरदार की,

भारत एक हो सका थी शक्ति सुदृढ़ विचार की।

असफल खंडित राष्ट्र योजना हुई ब्रिटिश सरकार की,

"स्टेच्यू आॅफ यूनिटी" पटेल की प्रतिमा सबसे ऊंची संसार की।

व्यक्ति एक का नहीं यह तो है ,

हमारे सारे ही भारत का सम्मान।

इकतीस अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस ,

मनाता है अपना प्यारा - प्यारा हिंदुस्तान।


एक रहें हम मिल-जुलकर यह एकता दिवस बताता है,

"एक भारत श्रेष्ठ भारत " का हर मन में भाव जगाता है।

राष्ट्र प्रतिष्ठा के लिए हमें टेढ़ी उंगली करना भी आता है,

लौह इरादों वाला बनकर समस्या हल करना आता है।

व्यक्ति एक का नहीं यह तो है ,

हमारे सारे ही भारत का सम्मान।

इकतीस अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस ,

मनाता है अपना प्यारा - प्यारा हिंदुस्तान।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational