STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy

4  

Umesh Shukla

Tragedy

राजनीतिकों में चिंता नहीं शेष

राजनीतिकों में चिंता नहीं शेष

1 min
299

लोकतंत्र में बहुत कठिन

करना चोर की पहचान

तरह तरह के लबादों में

लिपटे सियासी श्रीमान

एक दूसरे से अलहदा हैं

सबके राजनीतिक लक्ष्य

जनहित के दावे करते हैं

सब पर जनता बने भक्ष्य

देश में विकास की खातिर

बनीं जो योजनाएं बेशुमार

उनसे लाभान्वित हुए अभी

तक पूंजीपतियों के परिवार

अरबपतियों की बढ़ती तादाद

दे रही सबको एक खुला संदेश

अर्थ सकेंद्रण के तथ्य पर अब

राजनीतिकों में चिंता नहीं शेष।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy