STORYMIRROR

Ramchander Swami

Abstract

4  

Ramchander Swami

Abstract

राजभाषा हिन्दी

राजभाषा हिन्दी

1 min
29

हमारी मातृभाषा है हिन्दी 

हमारी राजभाषा है हिन्दी  

हमारी राष्ट्रभाषा है हिन्दी


तन मन धन से इसका संरक्षण हम सब करते हैं।

हिन्दी भाषा की रक्षा हेतु जान न्योछावर हम करते हैं।

भारत देश को एकता के सूत्र में बांधने का काम करती है।

भिन्न भिन्न भाषा और बोली सबकी एकता में दम भरती है।


विविधता में एकता का पाठ हमें पढाती है।

वसुदेव कुटुंबकम् का मंत्र ये हमें सिखाती है।

हिन्दी भाषा ही तो हिन्दुस्तान की पहचान कहलाती है।

हर मानव के मन के भावों को ये दर्शाती है।


भारतीय संस्कृति की आधार हिन्दी कहलाती है।

सर्वश्रेष्ठ अपनी हिन्दी सब भाषाओं की जन्मदात्री कहलाती है। 

जन्म हुआ मानवता का यहाँ यह है भारत देश हमारा।

संस्कृत से संस्कृति हमारी, हिन्दी से हिन्दुस्तान है प्यारा।


सबने हिन्दी अपनाई, तुलसी, कबीर संत महान हैं।

यही कारण है कि इन सबकी विश्व में आज पहचान है।

हिन्दी भाषा सबको हृदय से जोड़ती है।

इतिहास को ये सभ्यता की ओर मोड़ती है।


जैसा बोलें वैसा लिखें, लिपि इसकी निराली है।

सब भाषाओं में प्यारीभाषा, बोली इसकी मतवाली है।

हिन्दी में पढना सीखें, हिन्दी में गाना गाते हैं।

हम हिन्दी अपनाने में अब नहीं घबरातें हैं।


देश के सारे संचार साधनों की यही तो जान है।

सब बोलो हिन्दी ही हिन्दुस्तान की पहचान है।।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract