राॅयल ब्लू -दिव्य ऊर्जा का प्रतिनिधित्व शीर्षक: दिव्य ऊर्जा की देवी

माता रानी हैं मेरी प्यारी, देतीं हम सबको वरदान।
जिनसे मिलता सुख-सौहार्द, सृष्टि को जीवनदान।।
मिलती ऊर्जा हर पल जिनसे, करतीं दिव्यता प्रदान।
दृष्ट-पुष्ट बनता जन- जीवन, होता सच्चाई का भान।
माता रानी हैं मेरी प्यारी, देतीं हम सबको वरदान।
शक्तिदायिनी हैं सर्वनिरुपणि, देतीं अमर प्रेम का ज्ञान।
माँ ने ही है सृष्टि रचाई, करती सब जग का कल्यान।
माता रानी हैं मेरी प्यारी, देतीं हम सबको वरदान।
चंद्रघंटा के रुप में विराजी, वे हर नारी में हो विद्यमान।
बलस्वरुपणी, कर्ता-धर्ता, यही है उनकी अमिट पहचान।
माता रानी हैं मेरी प्यारी, देतीं हम सबको वरदान।
नील गगन सी व्यापकता, समर्थता की देवी बलवान।
'स्मृति' करती यही प्रार्थना, क्षमता का देना प्रतिफल दान।