STORYMIRROR

प्यार

प्यार

1 min
432


प्यार,

एक पाकीज़ा सा अलफ़ाज़

एक खूबसूरत अहसास

कुछ अनकहे अलफ़ाज़

कुछ न समझे से जज़्बात।


एक लम्हा जो सब कुछ रोशन कर दे

एक ख्वाब जो जिन्दगी को पूरा कर दे

ये चाहत है कुछ पाने की

या सब कुछ भूल कहीं खो जाने की।


किसी को मनाने की

या खुद ही रूठ जाने की

जो ये अहसास तुम्हारा सच्चा है

सब कुछ फिर तो अच्छा है।


जो कुछ पाने की आशा है

तो फिर दुःख भी पक्का है

निश्वार्थ भाव को रखोगे तो

दूर तलक बह जाओगे।


आशाओं को छोड़ दिया जो

तो तह इसकी तुम पाओगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational