प्यार में नादान पागल प्रेमी
प्यार में नादान पागल प्रेमी
थे दोनों इतने प्यारे बच्चे।
उमर थी उनकी 16 साल
ना जाने कैसे कर बैठे एक दूसरे से प्यार।
दोनों की उम्र थी कच्ची
प्यार का था भूत सवार दोनों पर।
दोनों ने बैठकर विचार किया इस जहां में तो मुकम्मल नहीं होगा हमारा प्यार।
दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई।
सोचा साथ जी तो नहीं सकते हैं क्यों ना साथ मर ही जाए।
और दोनों ने साथ में मरने का फैसला कर गए।
दोनों जाकर रेल की पटरी पर एक दूसरे के हाथ पकड़ कर लेट गए।
थोड़ी ही देर में रेल के नीचे कटकर में मर गए।
घर में उन्होंने कुछ बताया नहीं था।
बहुत ढूंढा मां बाप ने उनके
तभी कोई यह समाचार लाया था।
कि रेल की पटरी पर कट के दो बच्चे मर गए हैं।
दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है।
रेलवे ट्रैक पर लाशें पड़ी है।
घरवाले जब थक हार गए तब दोनों ने लाश की शिनाख्त करने की सोची।
इससे पहले उन्होंने टटोला उनका बैग।
दोनों के बैग में एक एक आत्महत्या से पहले का लिखी चिट्ठी निकली ।
दोनों ने लिखा इस लोक में नहीं दूसरे लोक में हम एक दूसरे के साथ रहेंगे।
स्वेच्छा से मौत को गले लगा रहे हैं।
इसमें हमारे घर वालों का कोई दबाव या लेना-देना नहीं है।
उनको तो पता ही नहीं था कि उनके बच्चे क्या गुल खिला रहे हैं।
किस कारण अपने आपको मार रहे हैं।
जब शिनाख्त हुई तब दोनों के माता-पिता अपने अपने बच्चों के शव लेकर चल दिए।
फूट फूट कर रो रहे थे।
हम भी इसके साक्षी थे। क्योंकि हम भी उस समय इतने ही छोटे थे।
पूरी गली में मातम मना था।
सभी अपने आपको इससे अनभिज्ञ पा रहे थे।
लड़के और लड़की की इच्छा अनुसार करना था उनका दाह संस्कार एक साथ ।
मगर लड़की के मां-बाप ना माने और उन्होंने अपना अलग दाह संस्कार किया।
मरे हुए दोनों बच्चों को अलग-अलग दाह संस्कार मिला।
मरने वाली लड़की थी मेरी क्लासमेट की बहन ,
और लड़का था हमारी कॉलोनी का प्यारा सा बच्चा जिसकी दीदी भैया हमारे फ्रेंड थे।।
सब बोल रहे थे तूने यह क्या कर दिया।
कितना दुखद हादसा हो गया।
इसीलिए कहती है विमला
कोई ऐसा कदम ना उठाएं। जिससे अपने आप और अपने परिवार को सब दुख पहुंचाया जाए।
अगर वह घर पर बोलते तो क्या घरवाले नहीं मानते।
हां इतना जरूर कहते पढ़कर कुछ कर लो फिर तुम्हारी शादी कर देंगे।
मगर इन्होंने तो किसी को कहने की जरूरत ही नहीं समझी।
और यह दुख भरा कांड कर गए पागल प्रेमी दोनों साथ मरे पर बिछड़ गए।
और इस तरह दो बच्चों की पागल प्रेमी जोड़ी ब्रह्म में विलीन हो गए।

