प्यार की राह
प्यार की राह
प्यार की राह पर चलकर तुम दिखाना।
मिलजुलकर सभी रहना भेदभाव तुम मिटाना।।
मत लेना कभी भी झूठ का तुम सहारा,
जीवन है एक सपना कुछ भी नहीं हमारा,
हृदय में भरे कलुषित विचार तुम मिटाना।
प्यार की.......
अपने हो या बेगाने सभी को गले लगाना,
बन सके तो हरदम दीन दुखियों को तुम निभा ना,
रहोगे न जब धरा पर याद करेगा तब जमाना।
प्यार की......
इंसानियत इस जहां पर तुमसे ही रहेगी,
जन-जन के मुखारविंद भी तुम्हारी ही कहेगी,
अंतिम सांस तक तुम मत करना कोई बहाना।
प्यार की............
जीवन है क्षणभंगुर कभी मार्ग न भटकना,
सच्चाई और नेक डगर पर ही तुम चलना,
गुरु के बताए शतपथ पर अडिग तुम सदा रहना।
प्यार की.......
