प्यार की ख़ुशबू
प्यार की ख़ुशबू
मुझमें फ़ूलों की तरह महकते रहे !
प्यार बनके सांसों में उतरते रहे
और वो पत्ती पत्ती रहे है करते
फ़ूल बनके दामन में बिखरते रहे
जिसकी मंजिल नहीं कोई भी प्यार की
उस उल्फ़त में क़दम यूं बहकते रहे
चैन से वो सोते है रहे घर में ही
प्यार में रोज़ उसके तड़पते रहे
प्यार के सिलसिले वो अब थमने लगे
धीरे-धीरे उससे हम बिछड़ते रहे
ग़ैर हो "आज़म" उसके लिये जैसे ही
पास से ऐसे मेरे निकलते रहे।
आज़म नैय्यर
