STORYMIRROR

Pawanesh Thakurathi

Comedy Tragedy

4  

Pawanesh Thakurathi

Comedy Tragedy

प्यार का क्रिकेट मैच

प्यार का क्रिकेट मैच

1 min
833

मेरे बोलते होठों में तुमने,

क्विक फिक्स जड़ दिया। 

कूदते ही प्यार के मैदान में,

एक सिक्स जड़ दिया। 


इंडिया के विरुद्ध तुम तो,

आस्ट्रेलिया निकली।

पहली ही बाल में मुझे,

बोल्ड कर दिया। 


जाड़े की चटकीली धूप में तुमने,

बर्फ-सा मुझे कोल्ड कर दिया। 

मेरे जीत के अरमानों को सदा के लिए,

फोल्ड कर दिया। 


बना गई मुझे आइरन,

और खुद को गोल्ड कर दिया।

बधाई देने जब तुम्हें फोन किया मैंने,

तब तुमने मेरा फोन होल्ड कर दिया। 


अच्छा कहर ढाया,

तुमने मेरी जिंदगी पर।

इस भरी जवानी में ही,

मुझे ओल्ड कर दिया।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Comedy